Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 23 जून को आएंगे राज्यपाल, पाकुड़ की जनता को देंगे सौगात

Advertisement
Advertisement
अमड़ापाड़ा प्रखंड के डुमरचीर पंचायत में करेंगे परिसंपत्तियों का वितरण
Pakur : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 23 जून को अमड़ापाड़ा प्रखंड के डुमरचीर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे. इस दौरान वे ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे साथ ही परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे. इसी बावत गुरुवार को डीसी वरुण रंजन, एसपी एच.पी जनार्दनन, डीडीसी मो शाहिद अख्तर, एसी मंजू कुमारी स्वांसी, एसडीओ हरिवंश पंडित, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार दास, स्थापना उप समाहर्ता विकास त्रिवेदी सहित तमाम पदाधिकारियों के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपायुक्त ने पंचायत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम संबंधी कई निर्देश दिए. दूसरी ओर एसपी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा संबंधी जायजा लिया साथ ही पुलिस अधिकारियों व जवानों को कई निर्देश दिए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676732&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : मोहनपुर आईटीआई में लगा मेगा रोजगार मेला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही