Search

 
 
 

पाकुड़ : लिपिकों की लेखा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

 
इसके माध्यम से मापी जाएगी कर्मचारियों की दक्षता
Pakur  :  जिला, अनुमंडल व अन्य कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों की प्रथम अर्धवार्षिक लेखा परीक्षा का आयोजन शनिवार को धनुषपूजा मध्य विद्यालय में किया गया. राजस्व परिषद झारखंड सरकार के निर्देश पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से कर्मचारियों की दक्षता का आंकलन किया जाएगा. परीक्षा कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा के सफल संचालन को कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास को केंद्राधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष व कार्यपालक दंडाधिकारी कांन्ति रश्मि को वरीय वीक्षक, जबकि सीआई देवकांत सिंह को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685020&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : जेएमएम कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत का गर्मजोशी से किया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही