Search

पाकुड़ : स्वास्थ्य विभाग टीम गठित कर स्वास्थ्य उपकेंद्रों का करें निरीक्षण- उपायुक्त

Pakur : उपायुक्त वरुण रंजन ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 2 जून को सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने मिजल्स रुबेला, पल्स पोलियो, टीबी की रोकथाम, एएनसी रजिस्ट्रेशन, एमटीसी केंद्र, कालाजार समेत अन्य रोगों की रोकथाम के लिए किए गए उपायों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीम बनाकर स्वास्थ्य उपकेंद्रों और हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण कर सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्होंने  ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल इलाज कराने आने वाले सभी मरीजों को आवश्यक सुविधाएं देने, अस्पतालों में पेयजल की व्यवस्था व साफ-सफाई करने, एएनसी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने, ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ रखने का भी निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल, एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार, डीएस डॉ. एसके झा, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एहतेशामउद्दीन, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार सिन्हा, एसएमओ डब्ल्यूएचओ के डॉ. शिरीष कुमार, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655650&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जिले के 39 बीपीएल बच्चों का निजी स्कूलों में होगा निशुल्क नामांकन:डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp