Search

 
 
 

पाकुड़ : हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी को बढ़ावा दिया - बाबूलाल

 
जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में बाबूलाल ने की जनसभा
Pakur : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी संकल्प यात्रा के चौथे दिन 20 अगस्त को पाकुड़ जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र में जनसभा किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा का साथ देने व हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की. बाबूलाल ने महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के पकुड़िया, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अमडा पाड़ा और पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बड़हवा रेलवे स्टेशन परिसर में जनसभा कर हेमंत सोरेन सरकार की नाकामी को जनता के बीच रखा. कहा कि हेमंत के राज में बाहरी लोगों को मुंबई जैसे शहरों से बुलाकर माइंस क्रशर का लीज दिया जा रहा है.

हम जमीन मालिक के नाम पर माइंस क्रशर का लाइसेंस देंगे

[caption id="attachment_735631" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Babu-.1-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सभा में जुटी भीड़[/caption] बाबूलाल ने कहा कि हेमंत अपने सलाहकार और अपने करीबी को माइंस और क्रशर का लाइसेंस देकर मालामाल कर रहे हैं. ठीक विपरीत अगर झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो हम आपसे वादा करते हैं कि हम जमीन मालिक के नाम माइंस क्रशर का लाइसेंस देने का काम करेंगे. वहीं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अमडा़पाड़ा के प्रकृति बिहार में जनसभा को संबोधित कर बाबूलाल ने हेमंत के काले कारनामे को जनता के बीच रखा और कहा कि झारखंड को बचाना है तो भाजपा का साथ दें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=735471&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : विक्षिप्त ने तीन बच्चों पर हसुआ से किया हमला, एक की मौत, दो गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही