Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : हाइवा में पत्थर लोड़ करने में टूटा हाइटेंशन तार, करंट से युवक झुलसा

मामला दबाने को झुलसे युवक को बहरमपुर भेजा, मौत की चर्चा Pakur : हिरणपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी में 16 जून को हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. बेलपहाड़ी में हाइवा के ऊपर चढ़कर जेसीबी से हाइवा पर मेटल पत्थर लोड किया जा रहा था. इस दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य हाइवा के संपर्क में आने से हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया. झुलसे युवक को आनन फानन में पश्चिम बंगाल के बहरमपुर ले जाने की खबर है. वह साहेबगंज जिले के बरहरवा के विजयपुर का बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शी युवक की नाम नहीं बता रहे हैं. वही कुछ लोगों ने कहा कि उसकी मौत हो गई है लेकिन अबतक इसकी पुष्टि नही हो पाई है. इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=669756&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रशिक्षण शिविर शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही