Search

 
 
 

पाकुड़ : 6 मार्च को जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह

 
Pakur : पाकुड़ शहर के शिव शीतला मंदिर के पास स्थित एक निजी आवास में शुक्रवार को जायसवाल समाज की बैठक समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से 6 मार्च की संध्या को समाज के शहरकोल स्थित धर्मशाला में होली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. समारोह को सफल बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों को कई जिम्मेवारी भी सौंपी गई. बैठक में समाज के सभी लोगों के बीच आमंत्रण पत्र वितरण करने का भी निर्णय लिया गया. जायसवाल समाज के सचिव राजेश जायसवाल ने समाज को सशक्त बनाने के लिए सभी लोगों के सहयोग को अति आवश्यक बताते हुए कहा कि समाज तो सशक्त बनाने के लिए अनुशासन भी होना जरूरी है. बैठक में आनंद चौधरी, जितेंद्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, संजय जयसवाल, जितेश चौधरी, जयप्रकाश जायसवाल, विजय जायसवाल, रोशन जायसवाल, किशोर जायसवाल, शैलेंद्र जायसवाल, मुकेश जायसवाल समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-woman-dies-after-being-hit-by-a-tractor/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: ट्रैक्टर की चपेट में आकर महिला की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही