Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 15 को सीएम आवास का घेराव करेंगे प्रदेश के होमगार्ड जवान

Pakur : झारखंड राज्य के गृह रक्षक विभिन्न मांगों को लेकर 15 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी और पाकुड़ जिला सचिव रामानुज कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी कर दी. ज़ारी विज्ञप्ति में सरकार पर वादाख़िलाफ़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव पूर्व होमगार्ड जवानों से कई वादे किये गये थे. लेकिन तीन साल बाद भी उन पर अमल नहीं किया गया. विज्ञप्ति में कहा गया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद भी राज्य के होमगार्ड जवानों को समान काम समान वेतन का अवसर नहीं मिल पाया. सरकार को सिर्फ अपना वेतन बढ़ाने से मतलब है. होमगार्ड जवानों की अनदेखी से प्रदेश के गृह रक्षकों में काफी आक्रोश है. जिसके कारण 15 मई को रांची में सीएम आवास घेराव का निर्णय लिया गया है. यह">https://lagatar.in/pakur-100th-episode-of-pm-modis-mann-ki-baat-to-be-telecast-on-april-30/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 30 अप्रैल को पीएम मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड का प्रसारण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही