Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : समाजसेवियों को किया सम्मानित, गरीबों को दिया राशन

Advertisement
Advertisement
सहयोग संघर्ष समिति ने तीन लोगों को दिया एक माह का राशन
Pakur : हरिनडंगा हाई स्कूल के समीप स्थित सामुदायिक विकास भवन में सहयोग संघर्ष समिति की ओर से 15 अगस्त को समाजसेवियों को सम्मानित कर तीन गरीबों को एक माह का राशन दिया गया. कार्यक्रम में पाकुड़ में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सम्पूर्ण जीवन देने वाले वरिष्ठ पत्रकार ओंकार भगत, काशीनाथ साहा, लाल मोहन साहा, पूर्व प्रोफेसर त्रिवेणी भगत,  प्रवीर भट्टाचार्य,  मीरा प्रवीण सिंह, सीमा सोनी भगत, रुपाली सरकार को सम्मानित किया गया. इस दौरान अलीगंज निवासी गुड़िया परवीण, खदानपाड़ा निवासी 85 वर्षीय वृद्ध दंपत्ति धीरेन राजा माल व खदानपाड़ा निवासी टीबी पीड़िता विधवा सुमित्रा देवी को एक माह का राशन दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पाकुड़ सिविल सर्जन मंटू टेकरीवाल उपस्थित रहे. कार्यक्रम में अध्यक्ष अमरदीप गोस्वामी, संरक्षक बबलू भगत,  नवीन सिंह, नीरज तिवारी, आलोक साहा, इलू कुमार, नेपु सरदार, उदय सेन, लालू कुमार, छोटन कुमार, गोतम कुमार, खुसबू देवी, अमित तिवारी, अमित मिश्रा, बाबुधन मुर्मू आदि उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731278&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोहों की धूम, शान से फहराया तिरंगा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही