Pakur: हेमंत सरकार के विरोध में 11 अप्रैल को भाजपा के प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव को लेकर 9 अप्रैल को पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी की उपस्थिति में पाकुड़ परिसदन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. डॉ लुईस मरांडी ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर की गई तैयारियों की जानकरी लेते हुए कई सुक्षाव दिए. साथ ही कहा कि राज्य सरकार केवल लूट,घोटाले, भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण में लगी है. राज्य में वित्तीय अराजकता की स्थिति भयावह है. यह देश का पहला राज्य है जहां मार्च लूट के तहत एक दिन में 5000 करोड़ निकासी होती है, वहीं बजट का 11 हजार करोड़ रुपया सरेंडर हो जाता है. राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है जनता भगवान भरोसे जी रही है. जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि प्रदर्शन में ज़िले से 1150 कार्यकर्त्ता भाग लेगें. सरकार को उनके चुनावी वादों को याद दिलाया जाएगा. बैठक में अनुग्रहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, विवेकानंद तिवारी, बलराम दूबे, सम्पा साहा, दुर्गा मरांडी, हिसाबी राय, विश्वनाथ भगत, शबरी पाल, पंकज साह, युवराज सिंह, रविशंकर झा,रुपेश भगत,पवन भगत, गणेश रजक, राजकुमार भगत आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602607&action=edit">यह
भी पढ़ें:पाकुड़ : जिप की बैठक में विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा [wpse_comments_template]
भी पढ़ें:पाकुड़ : जिप की बैठक में विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा [wpse_comments_template]
Leave a Comment