Search

 
 
 

पाकुड़ : वंदे भारत की चपेट में आकर पति-पत्नी और बेटी की मौत, मातम पसरा

पाकुड़ में बीती रात दर्दनाक रेल हादसे हो गया. नगरबी रेलवे स्टेशन के पास न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22302) की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी छोटी बेटी शामिल है.
 

Pakur :   पाकुड़ में बीती रात दर्दनाक रेल हादसे हो गया. नगरबी रेलवे स्टेशन के पास न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22302) की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी छोटी बेटी शामिल है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, कालीतल्ला मोहल्ला निवासी चंदन सरकार, उनकी पत्नी रूपा सरकार और उनकी बेटी किसी काम से बाहर गए थे और देर रात घर लौट रहे थे. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे.

 

बताया जा रहा है कि मृतक दंपति का एक 8 वर्षीय बेटा घर पर था, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गया. एक साथ तीन सदस्यों की मौत से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्टेशन और अस्पताल के बाहर जुटे हैं.

 

इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय विशेष सावधानी बरतें और निर्धारित फुटओवर ब्रिज या अधिकृत रास्तों का ही उपयोग करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही