Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : अवैध खनन व परिवहन बर्दाश्त नहीं – डीसी

Pakur : पाकुड़ : (Pakur) – डीसी वरुण रंजन व एसपी हृदीप पी जनार्दनन ने महेशपुर प्रखंड स्थित अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने चेकपोस्ट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मुताहर हुसैन को ड्यूटी से अनुपस्थित देख तत्काल उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों को फटकार भी लगाई. यहां से डीसी व एसपी रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के कदमपुर स्थित चेकनाका का निरीक्षण करने पहुंचे. डीसी ने चेकनाका में रखे रजिस्टर का अवलोकन किया. डीसी व एसपी ने पाकुड़िया प्रखंड के राधानगर, बंडिगा और लखीजोल चेकपोस्ट का भी औचक निरीक्षण किया. डीसी ने बेनाकुड़ा में झारखंड-बंगाल सीमा से गुजरने वाली ब्राह्मणी नदी से अवैध बालू उठाव पर अंचलाधिकारी किरण डांग को प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया. डीसी ने बालू, गिट्टी, पत्थर के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए बेनाकुड़ा ब्रिज के पास नया चेकपोस्ट बनाकर निगरानी करने का निर्देश अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को दिया. डीसी ने अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मौके पर जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह, बीडीओ उमेश मंडल, सीओ रितेश जायसवाल, पाकुड़िया सीओ किरण डांग, एसएमपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अब्दुल वाहब अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=364957&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर आदिवासी समाज ने मनाया जश्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही