Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : अवैध तरीके से 64 मवेशियों को बंगाल ले जाते किया गया जब्त,तस्कर फरार

Pakur: हिरणपुर प्रखंड स्थित साप्ताहिक मवेशी हाट से तस्करी के लिए ले जा रहे 64 मवेशियों को पशु चिकित्सक कल्पना कुमारी ने 19 मई को हाथकाठी स्थित छिटकापाड़ा के पास जब्त किया. मवेशी ले जा रहे सभी तस्कर फरार होने में कामयाब रहे. सूचना मिलते ही सीओ सह मवेशी हाट अधीक्षक मनोज कुमार व थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. बताया जाता है कि हाट से मवेशियों को बिना पास के ही ले जाने की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक ने पीछा कर पकड़ा. जांच करने पर ने 64 मवेशियों को तस्कर छोड़कर भाग निकले. सूत्रों की मानें तो सभी मवेशियों को तोड़ाई-विपतपुर के रास्ते बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था. इसमें कुछ लोगों की संलिप्ता भी सामने आ रही है. कई बार कार्रवाई भी हुआ इसके बावजूद अवैध कारोबार जारी है. छापेमारी से मवेशी तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है. पशु चिकित्सक कल्पना कुमारी ने बताया कि बगैर कागजात के मवेशियों को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है. पाकुड़ जिले में एक भी सरकारी गौशाला नहीं है. जब्त की गई पशुओं को प्रशासन कहां रखेगी यह समस्या आ रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641334&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : सांसद विजय हांसदा ने किया अमड़ापाड़ा के विभिन्न गांवों का दौरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही