Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त लोगों पर फौरन करें एफआईआर : डीसी

Pakur : जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक 22 अक्टूबर को डीसी वरुण रंजन व एसपी एचपी जनार्दनन की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई. बैठक में डीसी ने कोयला, पत्थर व बालू के अवैध खनन व उठाव के रोकथाम के किये गये कार्रवाई की समीक्षा की. खनन पट्टा या लीज एरिया से बाहर या वन क्षेत्र में खनन कार्य कर रहे प्लांट को फौरन सील करते हुए मुकदमा दायर करने का निर्देश दिया. सभी चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की हर 15 दिनों में जांच कर फुटेज की चेक करने पर ज़ोर दिया. अवैध खनन व परिवहन कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ़ त्वरित कार्रवाई करने को कहा. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर, जिला खनन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-those-who-ignore-the-transport-rules-will-be-punished/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : परिवहन नियमों की अनदेखी करने वालों पर गिरेगी गाज़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही