Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी आवास के समक्ष पाकुड़-दुमका सड़क पर छात्रों ने डारा डेला, घंटो रहा जाम

 
Pakur : पाकुड़ में छात्र संगठनों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर देखा गया. नियोजन के लिए 60:40 के फॉर्मूले के विरोध में सुबह से ही छात्रों ने सड़कों पर उतर मोर्चा संभाल लिया. हाथों में तख़्तियां लेकर छात्रों ने शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया. जिसके बाद उपायुक्त आवास के समीप पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग और रविंद्र चौक को जाम कर दिया. नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार छात्रों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन छात्र सड़क पर ही डटे रहे. [caption id="attachment_613097" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PAKUR-BAND-3-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> डीसी आवास के समीप पाकुड़-दुमका सड़क पर डटे छात्र[/caption] आंदोलनकारी छात्रों ने 60-40 नीति नहीं चलेगी, झारखंड सरकार हाय हाय, हेमंत सरकार मुर्दाबाद, आदिवासियों को ठगना बंद करो जैसे नारे लगाते रहे. छात्र नेता कमल मुर्मू ने कहा कि 60-40 नियोजन नीति को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश है. सरकार की करनी और कथनी में अंतर है. सत्ता के घमंड में अपने वादों को भूल कर सरकार आज बाहरी लोगों को प्रश्रय दे रही है.कमल मुर्मू ने कहा कि छात्रों का आंदोलन ज़ारी रहेगा. ज़रूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी भी की जाएगी. दोपहर 12:30 बजे छात्र छात्राओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई. जिसके बाद सड़क ज़ाम हटा. यह">https://lagatar.in/pakur-people-became-aware-of-fire-and-rescue-methods-in-polytechnic/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: पॉलिटेक्निक में आग लगने व बचाव के तरीकों से लोग हुए अवगत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही