Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : युवक की चाकू से गोद कर दिनदहाड़े ससुराल वालों ने की हत्या,हत्यारे फरार

Pakur:महेशपुर थाना क्षेत्र के बासमती दुर्गा मंदिर के पास 28 मई को एक व्यक्ति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान साहिबगंज जिले के रंगा थाना क्षेत्र के सारेजवेंदा गांव निवासी विश्वजीत गौराई के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल हरीशपुर से महेशपुर प्रखंड के भंवरी कोचा पूजा करने जा रहा था. मृतक जब वीरू मंडल के घर के पास पहुंचा उसी समय वीरू मंडल, उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी व उसके पुत्र देव मंडल ने धारदार चाकू से हमला कर दिया. हमले से बचने के लिए विश्वजीत गौराई भागने लगा लेकिन दरिंदों ने तब तक उसे नहीं छोड़ा जब तक जान नहीं गई. हत्या के बाद बीरू मंडल व पुत्र देव मंडल फरार हो गया. घटना का कारण आपसी विवाद बतलाया जाता है. ज्ञात हो कि मृतक के साथ वीरू मंडल की बेटी का ब्याह हुआ था जिसकी मौत हो चुकी है. बेटी को मारने का शक अपने दामाद पर था. आए दिन इसको लेकर झगड़े हुआ करते थे. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी वीरू मंडल के घर में तोड़फोड़ की. इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम व पुलिस निरीक्षक गोपाल कृष्ण यादव, एसआई बीके सिंह, अभिषेक कुमार, प्रेमचंद भगत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. मौके पर सीओ रितेश जायसवाल भी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650976&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : झामुमो मजदूर मोर्चा की हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही