Search

 
 
 

पाकुड़ : क्राइम मीटिंग में एसपी ने पेट्रोलिंग बढ़ाने पर दिया ज़ोर

 
Pakur : पाकुड़ एसपी हरदीप पी जनार्दन ने 9 सितंबर को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और ओपी प्रभारियों को आम जनों की शिकायतों को सहजता से सुनने और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. एसपी ने महिला महिला शिकायतकर्ता को महिला थाना ना भेजकर संबंधित थाने में ही आवेदन लेने और त्वरित कार्रवाई करने पर ज़ोर दिया. चोरी छिपे चल रहे पत्थर, बालू और कोयले के खनन, तस्करी और अवैध परिचालन पर स्खत कार्रवाई की हिदायत दी. जुआ, शराब और लॉटरी के कारोबार पर नकेल कसने के साथ-साथ आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने पर ज़ोर दिया. इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नियमित वाहन चेकिंग अभियान पर भी बल दिया गया. यह">https://lagatar.in/pakur-durga-marandi-welcomed-after-being-nominated-as-the-state-vice-president-of-bjp-scheduled-tribe-morcha/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर दुर्गा मरांडी का हुआ स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही