Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : खरीफ कार्यशाला में किसानों को बताई गई आय बढ़ाने की तकनीक

Advertisement
Advertisement
Pakur : संयुक्त कृषि भवन पाकुड़ में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. अशोक कुमार भगत ने किसानों को सही समय पर बीज, खाद व कृषि से संबंधित अन्य योजनाओं का लाभ देने की बातें कही. जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ लेने का सुझाव दिया. कहा कि पचास प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, पीएम कुसुम योजना अंतर्गत सोलर पंप सेट का वितरण, केसीसी योजना, बिरसा फसल विस्तार योजना आदि का लाभ लेकर किसान अपनी आय बढ़ाएं. वैज्ञानिक डॉक्टर संजय कुमार ने खरीफ फसलों की खेती के बारे में विस्तार से बताया. जिला मत्स्य पदाधिकारी रचना निस्चल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दी. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी कल्पना ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से संबंधित बकरा विकास योजना, सूकर विकास योजना, बत्तख पालन, मुर्गी पालन के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में अरबिंद कुमार राय, उप परियोजना निदेशक आत्मा पाकुड़, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=681099&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : मानसून की बारिश होने से गर्मी से मिली राहत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही