Search

पाकुड़: फुटबॉल को किक मार कर किया प्रतियागिता का उद्घाटन

Pakur: सदर प्रखंड पाकुड़ के शहरकोल में आयोजित फुटबॉल  प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 अप्रैल को पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मार कर किया. समिति ने अतिथियों का स्वागत आदिवासी पंरपरा के अनुरूप किया.  बाबूधन मुर्मू ने कहा कि मोदी सरकार खेलो इंडिया जैसी योजना लाकर देश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रही है. जिसका नतिजा है कि आज विश्व भर में भारत के खिलाड़ी अपना पसचम लहरा रहें हैं. आदिवासी खेल के प्रति गम्भीर रहतें हैं खासकर तीरंदाजी, फुटबॉल, हाकी जैसे खेलों में. परंतु राज्य सरकार के पास खेल के लिए न कोई ठोस योजना है न ही कोई विज़न. टूर्नामेंट में संथाल परगना से 16 टीमों ने हिस्सा लिया है. मौके पर नारायण हांसदा, सेलेन हांसदा, अनिल किस्कू, अमृत पांडेय, दिनेश मुर्मू, दिनेश किस्कू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=603414&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़: सचिवालय घेराव में सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे कार्यकर्ता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp