Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सॉइल लेस नर्सरी का शुभारंभ

Pakur: नीति आयोग के आईटीसी मिशन सुनहरा कल व सर्व सेवा समिति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गोहोंदा गांव में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सॉइल लेस नर्सरी की 26 मई को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया. जिसमें प्रखंड के रोडगो, गोहोंडा, जोगेश्वर, मोहुलबोना से 30 दीदियो ने प्रशिक्षण में भाग लिया. जिला समन्वयक अमित कुमार साहा ने सॉइल लेस नर्सरी के बारे में प्रशिक्षण दिया व बीज उपलब्ध कराया. प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रैक्टिकल कर नर्सरी का गठन व प्रदर्शन किया गया. साथ ही शौचालय से कम्पोस्ट खाद को कैसे खेत में इस्तेमाल करें यह बताया गया. मौके पर मूस्लेउद्दिन अंसारी, पोलिना हेम्ब्रम आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648429&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा साहेबगंज का युवक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही