Search

 
 
 

पाकुड़ : जेल की सुरक्षा बढ़ाएं, कैदियों को दें गुणवत्तापूर्ण खाना- डीसी

 

कारा सुरक्षा समिति के साथ बैठक में दिया निर्देश

Pakur : पाकुड़ के डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल की अध्यक्षता में शनिवार को कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई. डीसी ने जेल की सुरक्षा, कैदियों-बंदियों की सुविधाएं, स्वास्थ्य, परिजनों से मुलाकात, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की. भोजन, पानी, शौचालय व साफ-सफाई आदि के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कारा अधिकारियों को जेल की सुरक्षा बढ़ाने, कैदियों-बंदियों को जेल मैनुअल के तहत स्वच्छ, ताजा व गुणवत्तापूर्ण भोजन देने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा क्रियाशील रखने, बंदियों के लिए जेल में उनके परिजनों द्वारा भेजी जाने वाली खाद्य व अन्य सामग्री की सीसीटीवी कैमरा के सामने कड़ाई से जांच के बाद ही अंदर जाने देने की हिदायत दी. ताकि खाना के साथ प्रतिबंधित सामग्री अंदर नहीं जाने पाए. बैठक में एसपी प्रभात कुमार, एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा, मुख्यालय डीएसपी जीतेन्द्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जेलर ललन कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही