Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : कृषि शुल्क के विरोध में व्यापारियों की बेमियादी हड़ताल शुरु

Pakur : कृषि शुल्क के विरोध में खाद्यान्न व्यवसायियों के बंद का पाकुड़ ज़िला में व्यापक असर देखा गया. शहर के सभी बाज़ारों के साथ-साथ ग्रामीण इलाको में भी दुकानें बंद रहीं. चेंबर ऑफ कॉमर्स पाकुड़ के सचिव संजीव खत्री के नेतृत्व व्यवसायियों ने सड़क पर मार्च निकाला. हरिणडंगा बाजार, अंबेडकर चौक, बिरसा चौक, मालपहाडी सहित कालिकापूर में दर्जनों व्यापारी कृषि बिल के विरोध में सड़क पर उतरे और झारखंड सरकार हाय-हाय, कृषि मंत्री हाय-हाय, काला कानून वापस लो के नारे लगाये. [caption id="attachment_555650" align="alignnone" width="169"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/BAND-DUKAN-169x300.jpg"

alt="" width="169" height="300" /> बाज़ार बंद के दौरान दुकानों के गिरे शटर[/caption] सचिव संजीव खत्री ने कहा कि कच्चे-पक्के सहित सभी दुकानदार एकजुट होकर हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं. झारखंड सरकार ने कृषि उपज व पशुधन विपणन विधेयक में 2 प्रतिशत कृषि बाजार समिति शुल्क के प्रस्ताव से प्रदेश में खाद्यान्न व्यवसाय, चावल, आटा समेत खाद्य सामग्री उत्पादन ईकाईयों के उद्यमियों के लिए जीवन मरण जैसी स्थिति हो गयी है. 2 प्रतिशत बाजार समिति शुल्क लगाने से महंगाई बढ़ेगी. कृषि टैक्स प्रभावी होने से कृषकों को उनके उत्पाद का मूल्य कम मिलेगा और आय घटेगी. राज्य में कृषि उत्पाद का उत्पादन विपणन व संबंधित प्रसंस्करण उद्योग व व्यापार की कमी आएगी. राज्य में इंस्पेक्टर राज, भयादोहन, वसूली, भ्रष्टाचार बढ़ेगा. [caption id="attachment_555652" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/BAND-DUKAN-PRADARSHAN-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते व्यवसायी[/caption] प्रदर्शन में चैंबर अध्यक्ष निर्मल जैन, कोषाध्यक्ष पार्थो बनर्जी, संयुक्त सचिव वृज मोहन साह, व्यवसायी विनोद टेकरीवाल, गोपाल टेकरीवाल, मुस्तफा शेख, सलीम अंसारी सहित दर्जनों व्यवसायी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-instructions-given-to-connect-sisters-under-skill-program-in-panchayats/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पंचायतो में हुनर कार्यक्रम के तहत दीदियों को जोड़ने का दिया निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही