Search

 
 
 

पाकुड़ : छात्राओं को दी गई कर्तव्य व मौलिक अधिकारों की जानकारी

 
साप्ताहिक विधिक जागरूकता कार्यक्रम की हुई शुरुआत
Pakur : डालसा के निर्देश पर शनिवार एक जुलाई से सात जुलाई तक डोर टू डोर साप्ताहिक विधिक जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई. पहले शनिवार को लीगल लिटरेसी क्लब कार्यक्रम को लेकर जिदातो गर्ल्स हाई स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित हुआ. कार्यक्रम में पीएलवी कमला राय गांगुली ने छात्राओं को किशोर से संबंधित मामला, मौलिक कर्त्तव्य व अधिकारों की जानकारी दी. वहीं डोर टू डोर अभियान के तहत पीएलवी चंदन रविदास ने महेशपुर प्रखंड के डूंगरीटोला में जादू टोना टोटका के नाम पर अत्याचार के खिलाफ, बाल विवाह, सड़क दुघर्टना, प्राकृतिक आपदा व मानव निर्मित आपदाओं के शिकार हुए लोगो को कानूनी सहायता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. साथ ही लोगो को जागरूक किया गया. यह">https://lagatar.in/pakur-half-yearly-audit-of-clerks-completed-peacefully/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : लिपिकों की लेखा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही