Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : गोष्ठी में किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

Advertisement
Advertisement

कृषि पदाधिकारी ने बताया जैविक खेती का लाभ

Pakur : पाकुड़ प्रखंड सभागार में 20 सितंबर को कृषक गोष्ठी का शुभारंभ किया गया. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो० मनसारूल हक ने कहा कि किसान मित्र अपने पंचायत में अन्य किसानों से सरकार की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करें, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकार की योजना का लाभ ले सकें. उन्होंने कहा कि किसानों में जागरूकता की कमी है, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते. प्रखंड प्रसार सहकारिता पदाधिकारी मोहन कुमार ने बताया कि किसानों को लैंम्पस का सदस्य बनना चाहिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें.

प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने समझाया पशुपालन का लाभ

[caption id="attachment_763467" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Krishi-2-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> कार्यक्रम में पहुंचे किसान[/caption] प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ० अभिषेक कुमार ने किसानों को विभाग संचालित गौ-पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि योजना की विस्तार से जानकारी दी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार ने जैविक खेती करने पर जोर दिया, ताकि रासायनिक खेती से उत्पन्न स्थितियों को कम किया जा सके. बताया कि रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरक शक्ति कम होती जा रही है. इसके प्रभाव से मनुष्यों में कैंसर, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी आदि फैल रहे हैं. कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रमुख चंदना माल पहाड़िया, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो० मनसारूल हक, उप प्रमुख मो० हैदर अली, प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ० अभिषेक कुमार, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रखंड प्रसार सहकारिता पदाधिकारी मोहन कुमार ने संयुक्त रूप से कृषक गोष्ठी का शुभारंभ किया. गोष्ठी में बीटीएम, एटीएम, भीएलडब्लू, कृषक मित्र, प्रगतिशील कृषक सहित दर्जनों कृषक उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/blood-donation-camp-organized-on-the-foundation-day-of-deoghar-advocate-council/">यह

भी पढ़ें: देवघर अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर लगा रक्तदान शिविर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही