Search

 
 
 

पाकुड़ : जन अधिकार सुरक्षा कमेटी की बैठक में मौलिक अधिकारों की दी गई जानकारी

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी की बैठक 10 जुलाई को गोकुलपुर स्थित लडडू बाबू आम बागान में हुई. बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष गेम्ब्रेयल हेंब्रम ने की. बैठक में आदिवासी और वनवासी समुदाय को मौलिक और नागरिक अधिकारों की जानकारी दी गई. बैठक में आदिवासियों और वनवासियों की बेदखली पर रोक लगाने, भूमिहीनों को जमीन का पट्टा देने, सीएनटी एक्ट, एसपीटी एक्ट और पेशा कानून को लागू करने, वन संशोधन विधेयक 2019 रद्द कर उसकी जगह वन अधिकार कानून 2006 लागू करने की मांग सरकार से करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य अतिथि दीपक कुमार थे. मौके पर एसएस बनर्जी, विमल मुर्मू समेत कमेटी के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=353418&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : लोगों को दी गई विधिक जानकारी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही