Search

पाकुड़ :  बिरसा हरित ग्राम व सिंचाई कूप निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सौंपें रिपोर्ट : बीडीओ

Pakur:हिरणपुर प्रखंड सभागार में बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी 23 मई को बिरसा हरित ग्राम व बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन योजना को लेकर बैठक की. जिसमें 22 मई को हुई विशेष ग्रामसभा में प्राप्त आवेदन पर स्थल जांच कर बुधवार तक लाभुकों की योजना स्वीकृति का निर्देश सभी मुखिया व पंचायत सचिव को दिया. मनरेगा मजदूरों के रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन की सूची उपलब्ध कराते हुए रोजगार सेवकों को गुरुवार तक कारणों का निदान करते हुए रिजेनरेट करने का निर्देश दिया. अधिक से अधिक मजदूरों को कार्य आवंटित कर पांच योजना प्रत्येक गांव में चलाने को कहा. डीएमएफटी मद में योजनाओं के चयन को लेकर ग्रामसभा करने व मूलभूत कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पंजी में दर्ज करने पर बल दिया. लंबित आवास में पूर्णता के लिए प्रगति लाने का निर्देश सभी पंचायत सेवक व मुखिया को दिया गया.मौके पर एमओ रामकुमार साह, बीपीओ ट्विंकल चौधरी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=645901&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : जिले में 588.5 एकड़ पर छायेगी हरियाली, सिंचाई की समस्या का भी निदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp