Search

 
 
 

पाकुड़ :  टिकट काउंटर के लिए किया स्थल का निरीक्षण

 
Pakur : हावड़ा रेल मंडल के वाणिज्य पर्यवेक्षक अतुल कुमार, कनीय अभियंता परितोष रंजन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजू कुमार ने शुक्रवार को माल गोदाम रोड में प्रस्तावित टिकट काउंटर को लेकर स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में हावड़ा छोर पर अवस्थित ऊपरी पैदल पुल के नीचे के स्थान का चयन किया गया. यहां टिकट काउंटर के साथ-साथ एक एटीएम भी लगाई जाएगी. बताया गया कि हावड़ा छोर की ओर रेलयात्रियों की आवाज़ाही ज़्यादा होती है. इसके कारण ही इस स्थल का चयन किया गया. निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ दूरसंचार अभियंता संदीप कुमार साह, ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय, सचिव राणा शुक्ला, ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के सचिव संजय ओझा मौजूद थे. गौरतलब है कि रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन ने पिछले दिनों हावड़ा मंडल के डीआरएम से मिलकर टिकट काउंटर की मांग की थी. यह">https://lagatar.in/pakur-9-trucks-entered-in-no-entry-left-several-hours-after-fine-recovery/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : नो एंट्री में घुसे 9 ट्रक, जुर्माना वसूली के कई घंटे बाद छोड़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही