Search

 
 
 

पाकुड़ : 31 जुलाई तक पीएम कृषि सम्मान निधि के लाभुकों का डाटा सत्यापन का निर्देश

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur) अपर समाहर्ता मंजू रानी ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के लाभुकों के पूर्ण डाटा लेकर 25 जुलाई को किसान मित्र, एटीएम, बीटीएम, जनसेवक और बीएओ के साथ बैठक की. बैठक में बताया गया कि जिले में प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के 73 हज़ार 604 लाभुक किसानों का डाटा अपूर्ण और त्रुटिपूर्ण है. कृषक मित्रों को छूटे हुए लाभुकों के खाता संख्या आदि का डाटा कलेक्शन करने का निर्देश दिया गया. यह डाटा प्रतिदिन राजस्व कर्मचारियों को जमा करते हुए इसकी सूचना संबंधित बीएओ, एटीएम को देनी होगी. ताकि संकलित प्रतिवेदन जिला कृषि पदाधिकारी अग्रेतर करवाई हेतु भेजेंगे. जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास ने बताया गया कि डाटा का एक्सेल शीट सभी प्रखंडों में भेज दिया गया है. अंचल से राजस्व कर्मचारी, सीआई और बीएओ को एटीएम, बीटीएम और जनसेवक, कृषक मित्र के सहयोग से सभी 73 हज़ार 604 लाभुकों के डाटा का सत्यापन 31 जुलाई तक करने का निर्देश दिया गया. एसओपी के आधार पर सभी डाटा की जांच करते हुए पूर्ण रूप से भरकर सत्यापन कराना है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=368940&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़  : रवीन्द्र भवन में बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही