Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पंचायतो में हुनर कार्यक्रम के तहत दीदियों को जोड़ने का दिया निर्देश

Pakur : मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त वरूण रंजन ने चास-हाट योजना अंतर्गत कम्पनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स व सभी कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान डीसी ने कम्पनी के टर्न ओवर बढ़ाने पर ज़ोर देते हुए वर्टीकल वॉइज़ प्लानिंग और रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया. चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कार्यालय स्थापना इस माह के अंत तक करने का निर्देश दिया. सभी 28 नर्सरी दीदियों को खरीफ फसल के लिए डीसी ने डेढ़ करोड़ पौधे तैयार करने का लक्ष्य दिया‌. [caption id="attachment_554728" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/CHAS-HAAT-DC-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बैठक को संबोधित करते डीसी वरूण रंजन[/caption] डीसी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मार्केटिंग का विस्तार किया जा सकता है, उसकी पहचान कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करें. शेयर कैपिटल बढ़ाने के लिए सभी प्रखंडो को 31 मार्च तक ड्राइव चलाने को कहा. डीसी ने कृषि विभाग व भूमि संरक्षण विभाग की संचालित योजनाओं का जल्द से जल्द क्रियान्वयन कराने का निर्देश दिया. साथ ही हुनर कार्यक्रम अंतर्गत पिंक टोटो, सिलाई मशीन आदि की मासिक आय की समीक्षा कर दीदियों को जोड़ने का निर्देश दिया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण मिश्रा, जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत महतो, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुचीत एक्का, सभी बीपीएम, सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, एफटीसी व वाईपी समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-77-candidates-got-appointment-letter-47-more-shortlisted/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 77 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, 47 और हुए शॉर्टलिस्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही