Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 की योजनाओं को मार्च तक पूरा करने का निर्देश

Pakur : शुक्रवार को डीसी वरुण रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 और जल जीवन मिशन को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में फेज-2 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान व्यक्तिगत शौचालयों को मार्च तक पूर्ण करने को कहा गया. साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा ना करने वाले चिन्हित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज़ कराने का निर्देशि दिया गया. बैठक में डीसी ने लक्ष्य के अनुसार सभी 262 गांव में कचरा प्रबंधन के लिए बनाए जा रहे सोक पिट, नाडेप, कंपोस्ट पीट व महावारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए भस्मक निर्माण और गोवर्धन योजना प्लास्टिक प्रबंधन योजना में निर्माण की धीमी गति पर रोष व्यक्त किया. साथ ही कार्यों में तेजी लाते हुए हर हाल में मार्च के अंत तक सभी कार्यों को पूर्ण करने को कहा. प्रत्येक सप्ताह के बुधवार के दिन कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ राहुल श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अभिजीत, जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा, इमरान आलम व रितेश कुमार, कनीय अभियंता दिनेश कुमार मंडल, चंदन कुमार, जेम्स मुर्मू के अलावा कई संवेदक मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-sdo-held-a-meeting-regarding-the-national-jute-fair/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : राष्ट्रीय जूट मेला को लेकर एसडीओ ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही