Search

 
 
 

पाकुड़ : अवैध खनन, परिवहन व लॉटरी के धंधे पर पूरी तरह लगाम लगाने का निर्देश

 
Pakur : एसपी एचपी जनार्दनन की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के लापता की शिकायत पर त्वरित एफआईआर व जांच का आदेश दिया. दहेज प्रताड़ना मामलों का एक महीने के भीतर निपटारा करने पर ज़ोर दिया गया. बैठक में अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर के उत्खनन और परिवहन तके साथ-साथ लॉटरी, जुआ पर पूरी तरह लगाम लगाने को कहा गया. सभी थाना प्रभारी को थाना में लम्बित कांडो के निष्पादन, थाना प्रभारी सिरिस्ता कार्यों मे सुधार लाने, चोरी, मोटर साइकिल चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. बैंकों की सुरक्षा के लिए रैंडम बैंक चेकिंग करने, बैंक में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने, उसके अलार्म के कार्यरत रहने की जांच करने का निर्देश दिया गया. थाना स्तर पर एटीएम, ज्वेलर्स व पेट्रोल पंपों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा गया. बैठक में एसडीपीओ पाकुड़ बैजनाथ कुमार, एसडीपीओ महेशपुर नवनीत हेंब्रम, इंस्पेक्टर और सभी थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-rajmahal-mp-vijay-hansda-lashed-out-at-bjp/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : भाजपा पर जमकर बरसे राजमहल सांसद विजय हांसदा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही