Search

 
 
 

पाकुड़ : अंतर राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 बाइक के साथ 6 गिरफ्तार

 
झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से करते थे बाइक चोरी
Pakur : पाकुड़ पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. डीएसपी बैजनाथ प्रसाद ने नगर थाना में रविवार 9 जुलाई को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. [caption id="attachment_693759" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CHORI-BIKE-300x227.jpg"

alt="" width="300" height="227" /> गिरोह के सदस्यों से बरामद चोरी की बाइकें[/caption] डीएसपी ने बताया कि 8 जुलाई को नगर थाना में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था. एसपी हरदीप पी जनार्दन को चोरी की मोटरसाइकिल हिरणपुर की ओर जाने की गुप्त सूचना मिली थी. एसपी के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. टीम ने डीसी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को पुलिस को देखते ही भआगने लगे, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया. गिरफ़्तार सूरज कुमार और कुलदीप मंडल के पास चोरी की प्लेटिना बाइक बरामद की गई. जिसे पश्चिम बंगाल के धुलियान से चुराया गया था. गिरफ्तार सूरज और कुलदीप ने बताया कि सागर मंडल, हर्ष आनंद और देवाशीष दुबे के साथ मिलकर वे लोग पश्चिम बंगाल में चोरी कर बेचने का काम करते है. पूछताछ में यह भी बताया कि दोनों प्लेटिना बाइक को बेचने के लिए हिरणपुर जा रहे थे जिसे जमुना साह के पास बेचना था. दोनों की निशानदेही पर कोयला मोड़ के पास एक चोरी की बाइक के साथ सागर मंडल को गिरफ़्तार किया गया. तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने लड्डू बाबू आम बागान के राजा पोखर के पास स्थित बबलू के मकान के पास से हर्ष आनंद को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद साहिबगंज जिले के कोटलपोखर के अंगूठियां ग्राम से जमुना साह को दो बाइक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. अगली गिरफ़्तारी पाकुड़ के देवाशीष दुबे की हुई. यह">https://lagatar.in/pakur-preparations-in-full-swing-for-the-arrival-of-ajsu-supremo/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : आजसू सुप्रीमो के आगमन को लेकर तैयारी जोरो पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही