Search

 
 
 

पाकुड़ : डीएवी पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह संपन्न

 
हेड ब्वॉय, हेड गर्ल सहित सभी स्पर्धाओं के प्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ
Pakur : डीएवी पब्लिक स्कूल में 26 जुलाई को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें हेड ब्वॉय, हेड गर्ल, हाउस कप्तान, खेल सचिव, वर्ग कप्तान एवं विभिन्न स्पर्धाओं के छात्र व छात्रा प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्य निर्माण की शपथ दिलाई गई और उन्हें बैच, ध्वज एवं तमगा पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित और जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी उपस्थित थे. बच्चों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित ने कहा कि कप्तान एवं प्रतिनिधित्वकर्ता नेतृत्व गुण विकसित करने के लिए बनाए गए हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने कहा कि नेतृत्व क्षमता वाले बच्चे सच्चे व अच्छे नागरिक बन कर देश का नाम रोशन करेंगे. इस अवसर पर स्कूल के सैंकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pakur-rally-taken-out-against-manipur-incident/">:

पाकुड़ : मणिपुर की घटना के विरोध में निकाली रैली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही