Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : राष्ट्र निर्माण में हर व्यक्ति के लिए मतदान करना ज़रूरी : डीसी

Pakur : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन ने अधिकारियों व कर्मियों को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया. डीसी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का काफी महत्व है. वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. मतदाता दिवस नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है. राष्ट्र निर्माण में हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है. मौके पर डीडीसी मो.शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ.चंदन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम समेत अन्य पदाधिकारी व सभी कार्यालयों के कर्मी उपस्थित थे. समाहरणालय के अलावा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय, विद्यालयों आदि में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी गयी. यह">https://lagatar.in/pakur-target-to-make-70-ayushman-cards-per-day-to-each-sahiya/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : प्रत्येक सहियाओं को प्रतिदिन 70 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही