Search

 
 
 

पाकुड़ : दिलचस्प होगा जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव, जूली ख्रिष्टमणि हेंब्रम रेस में आगे

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- जिला परिषद् अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होगा. दोनों पदों के दावेदार पक्ष में वोटिंग करने के लिए जिला परिषद् सदस्यों से संपर्क साध रहे हैं. राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि अंदर ही अंदर हॉर्स ट्रेडिंग का खेल भी चल रहा है. एक वोट की कीमत 10 से 15 लाख तक पहुंच चुका है. 17 जून को दोनों पदों का चुनाव होगा. जिले में जिला परिषद् सदस्यों की संख्या 17 है. दोनों पदों पर जीत के जादुई आंकड़े 9 है. जीत के इस आंकड़े को हासिल करने के लिए ही सारा खेल चल रहा है. इस बार चुनाव में कुल 17 सीटों में से 12 सीटों पर महिलाएं निर्वाचित हुई. जिला परिषद् उपाध्यक्ष का सीट अनारक्षित है. अध्यक्ष पद की रेस में जेएमएम समर्थक जूली ख्रिष्टमणि हेंब्रम सबसे आगे चल रही है. जानकारों की राय में जिला परिषद् के 17 सदस्यों में से कुल 7 सदस्य जेएमएम के पाले में है. वहीं एक सदस्य आजसू और तीन बीजेपी के पाले में है. इस तरह जेएमएम समर्थक जूली ख्रिष्टमणि हेंब्रम को 7 जिला परिषद् सदस्यों का समर्थन हासिल है. उन्हें सिर्फ 2 सीटों की जरूरत रह गई है. इन्हीं दो सीटों के लिए जोड़-तोड़ चल रही है. जिला परिषद् अध्यक्ष पद की रेस में आजसू समर्थक मंजू लता के नाम की भी चर्चा है. इस पद की रेस में इंजीनियर की पत्नी प्रियंका मरांडी भी है. प्रियंका को किसी दल का समर्थन हासिल नहीं है. इस बार पंचायत चुनाव में निर्वाचित जिला परिषद् के कुल 2 सदस्यों को छोड़कर बाकी सभी नए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=331310&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : मंत्री आलमगीर ने लोगों की सुनी समस्याएं [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही