Search

 
 
 

पाकुड़ : जेडीयू की हुई बैठक, प्रखंड कमेटी गठित

 
Pakur : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) हिरणपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं की बैठक 14 मई को घाघर जानी पंचायत में जिला अध्यक्ष गौतम मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में पाकुड़ जिले में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होंगे. पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा. बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल टूडू मनोनीत किए गए. प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद जीतलाल टुडू की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए. पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में चंदन मुरमू, आलम शेख, बुलाय मुर्मू, जग्गू हेंब्रम, नीरू टुडू, बरकी मुर्मू, साजन किस्कू, सुनक हांसदा व अन्य हैं. मौके पर जिला अध्यक्ष गौतम मंडल, लिट्टीपाड़ा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मारकुश सोरेन, लालू शाह, मोहम्मद आलम शेख, अनिल कश्यप समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636264&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : राष्ट्रीय लोक अदालत में 5922 मामलों का निपटारा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही