Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : झामुमो ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Pakur : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को झामुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि बाबा साहेब विश्व विभूति थे. वे किसी जाति व धर्म के नहीं होकर मानव जाति के थे. बाबा साहेब शिक्षक होने के साथ-साथ कानूनविद् व अर्थशास्त्री भी थे. उन्होंने गरीब, दलित एवं पिछड़ों को अधिकार दिलाने का सतत प्रयास किया. उनका जीवन सादगी से भरा था. आज के दिन हम सभी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए. श्रद्धांजलि देने वालों में जिला झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, महिला मोर्चा के जिला सचिव सुशीला देवी, पाकुड़ जिला कार्यालय सचिव हसीम खान, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोदीन शेख, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार समेत अजफारुल शेख, मुकेश सिंह, नूर आलम, आदित्य तिवारी, राजू सिंह, प्रकाश सिंह, जवाहर सिंह समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608130&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : मिजिल्स रूबेला जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही