Search

 
 
 

पाकुड़ : झामुमो ने मनाई बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती

 
Pakur : स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती 23 अप्रैल को झामुमो ने मनाई. इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम यादव समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नगर भवन में स्थापित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि वीर कुंवर सिंह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता. 80 वर्ष की आयु में उन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे. उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए. माल्यार्पण करने वालों में मुकेश सिंह, राजू सिंह, महमूद आलम, प्रदीप हाजरा, राजेश यादव, राहुल शाह, तनवीर आलम समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=616572&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पॉलिटेक्निक में विश्व पृथ्वी दिवस पर वेबिनार का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही