Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : झामुमो ने दिवंगत दुर्गा सोरेन की 54वीं जयंती मनाई

Advertisement
Advertisement
Pakur : झामुमो के पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की 54वीं जयंती पर झामुमो जिला अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष श्याम यादव और जिला परिषद अध्यक्ष जुली कृष्ठिमुनि हांसदा सहित झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर बारी-बारी से माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि खुशी के मौके पर भी सभी कार्यकर्ताओं के मन में व्यथा है. कहा कि दुर्गा सोरेन अपने कार्यकर्ताओं के बीच भले ही ना हों लेकिन उनके गजब की नेतृत्व क्षमता, मानव कल्याणकारी निर्णय व झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को भुलाया नही जा सकता है. उनका न होना झारखंड की राजनीति में एक बड़ी क्षति है. परंतु उनके सपने और दिखाए गए मार्ग पर अब झारखंड आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंडी मानूष के सपनों को साकार किया जा रहा है. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष बाबूधन हेंब्रम, जिला प्रवक्ता वंशराज गोप, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, दीपू मुर्मू, महमूद आलम, प्रखंड सचिव मुसलोउद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारूल शेख, सुशीला देवी, जोसेफिना हेंब्रम सहित दर्ज़नों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-visakha-goods-are-wandering-from-rate-to-door-for-ration/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : राशन के लिए दर-दर भटक रही है विशाखा माल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही