Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : झामुमो मजदूर मोर्चा की हुई बैठक

Pakur : पाकुरिया प्रखंड के खखसा पंचायत के कालीडीह गांव में झामुमो मजदूर मोर्चा की बैठक 28 मई को हुई. बैठक में मोर्चा से जुड़े दर्जनों की संख्या में महिला एवं पुरुष मजदूर शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजीव झा ने की. बैठक में झारखंड सरकार से मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं जैसे पेंशन बीमा, छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, गर्भवती महिलाओं की राशि का भुगतान, प्रवासी मजदूरों के लिए किए गए सरकारी उपाय समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए राजीव झा ने कहा कि अब आप सभी मजदूरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. सभी मजदूर जल्द से जल्द ई श्रमिक कार्ड बनवा कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. मजदूर मोर्चा आप श्रमिकों की सहायता करेगा. बैठक में अनीता हांसदा, मीरा बेसरा, सूरज मुनि हेंब्रम, विमल किस्कू, सुनील हांसदा, रामचंद्र मड़ैया, एमली सोरेन, उर्मिला हांसदा समेत दर्जनों की संख्या में मजूदर शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650263&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: डीसी ने की न्यायालय व सीपीग्राम्स में लंबित मामलों की समीक्षा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही