Pakur : लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश विलीयम मरांडी के आवास परिसर में आगामी 28 जनवरी को झामुमो कार्यकर्ताओंं का मिलन समारोह आयोजित होगा. इसकी जानकारी विधायक के प्रतिनिधि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस मिलन समारोह में राजमहल लोक सभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, महेशपुर के विधायक स्टेफन मरांडी और शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. वहीं मिलन समारोह में झामुमो जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी, जिला महिला मोर्चा, जिला युवा मोर्चा, केंद्रीय कमिटी के सदस्य, गोपीकांदर प्रखंड, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी, सभी प्रखंडो के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सदस्य, सभी पंचायत कमिटी सदस्य, सिदो कान्हू मेला कमिटी के सभी सदस्य सहित सभी झामुमो कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है.
पाकुड़ : विधायक आवास में झामुमो मिलन समारोह 28 जनवरी को
Last Updated: Jan 24, 2024 12:00 AM (IST)