Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : सिदो कान्हू की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन

Pakur : हूल क्रांति के महानायक शहीद सिदो कान्हू की जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल को झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. जिला अध्यक्ष श्याम यादव समेत पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता सिदो कान्हू पार्क में जुटे तथा पार्र में ही स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में सिदो कान्हू ने अहम योगदान दिया था. उनकी वीरता को कभी नहीं भुलाया जा सकता. महापुरुष को कोटि-कोटि नमन करता हूं. इन महापुरुषों के कारण ही आज की तारीख में हमलोग स्वतंत्र भारत में चैन से रह रहे हैं. माल्यार्पण के बाद बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में साहिबगंज जिले के बरहेट में सिदो कान्हू जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकर कर रहे हैं. श्रद्धांजलि देने वालों में जिला संगठन सचिव महमूद आलम, कलाम अंसारी, संतोष हेंब्रम, प्रकाश बेसरा, मंगल सोरेन, रविंद्र टुडू, फारुख शेख, फुरकान शेख, जहरउद्दीन अंसारी, अली हुसैन, सेवानिवृत्त डीएसपी लोदगा मुर्मू, अल्फाज शेख, युसूफ शेख, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, महिला मोर्चा जिला सचिव सुशीला देवी, संयुक्त सचिव सुशीला मुर्मू, प्रकाश सिंह समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=603414&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: सचिवालय घेराव में सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे भाजपा कार्यकर्ता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही