Search

 
 
 

पाकुड़ : झामुमो ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि

 
Pakur : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के आवासीय कार्यालय में 7 अप्रैल को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई. जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए.  उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कि जगरनाथ दा हम लोगों को छोड़कर चले गए. झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. उनके असामयिक निधन से झारखंड समेत पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. श्रद्धांजलि देने वालों में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू मुर्मू, मिथिलेश घोष, अजफारुल शेख, हबीबुर्रहमान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, महिला मोर्चा सचिव सुशीला देवी, महिला मोर्चा संगठन सचिव सुशीला हेंब्रम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलेदिन शेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, महमूद आलम, नजरुल इस्लाम, उमर फारूक, कृष्णकांत, फुरकान शेख, अली अकबर, आमिरुल इस्लाम, फीटू शेख, पीटर मरांडी, लखन मुर्मू, दयानंद भगत, असीम अकरम, मनजीत मुर्मू, राजू सिंह, विनीता मुर्मू समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. बता दें कि जगरनाथ महतो का निधन 6 अप्रैल की सुबह चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. चेन्नई से उनका पार्थिव शरीर 7 अप्रैल की सुबह विशेष विमान से रांची लाया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=600563&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जिला समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही