Search

 
 
 

पाकुड़ : जिप अध्यक्ष बनीं जूली ख्रिष्टमणि हेंब्रम

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- जिप (जिला परिषद्) चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. जूली ख्रिष्टमणि हेंब्रम ने चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है. इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मंजूला हांसदा को 10 मतों से शिकस्त दी. जिले में कुल 17 जिप सदस्यों की संख्या है. 12 वोट जूली को मिले. मंजूला हांसदा को सिर्फ 2 वोट मिले. 3 वोट रद्द कर दिए गए. डीसी वरुण रंजन ने सर्वाधिक मत प्राप्त करने पर विजयी उम्मीदवार के रूप में इनके नाम की घोषणा की. जूली को जेएमएम समर्थक माना जाता है. जीत की घोषणा होते ही  समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. सभी एक दूसरे को बधाईयां दी. जूली को बधाईयां देने वालों का तांता लगा है. डीसी ने जूली को जीत का प्रमाण पत्र सौंपकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. जूली शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं. अपने पद से इस्तीफा देकर जिप सदस्य का चुनाव लड़ी. जीत से गद्गद जूली ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी. पानी-बिजली की समस्या दूर किया जाएगा. उनके कार्यालय के दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=332826&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पेंशन जयघोष सम्मेलन में 26 जून को भारी संख्या में रांची जाएंगे कर्मचारी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही