Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 12 जुलाई सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
गुरु गोष्ठी में बीईईओ ने सदर प्रखंड के शिक्षकों को दिये ज़रूरी निर्देश
Pakur : सदर प्रखंड के मवि धनुषपूजा में गुरुवार 6 जुलाई को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए बीईईओ सुमिता मरांडी ने विद्यालयों के यू-डायस मैंडेटरी कार्य, स्कूल रुआर बैक टू स्कूल अभियान के तहत नामांकन, शिशु गणना पंजी अद्यतन, कक्षा 6 और 9वीं कक्षा में सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बीईईओ ने बताया कि यू-डायस मैंडेटरी कार्य पूर्ण नहीं करने के कारण कई विद्यालय के सभी शिक्षकों और सहायक अध्यापकों का वेतन रोका गया है. गोष्ठी में 12 जुलाई तक अनामांकित और ड्राप आउट सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान पिरामल फाउंडेशन के सुशांत कुमार ने ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज करने में हो रही परेशानी को दूर करने की भी जानकारी दी. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय, मृण्मय राय, रोहित मंडल, आरसू मूर्मू समेत अन्य प्रधानाध्यापक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-dr-shyama-prasad-mukherjee-remembered-on-his-birth-anniversary/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जयंती पर याद किए गए डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही