Search

 
 
 

पाकुड़ : राज्य के सीमावर्ती जिलों के चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी रखें- आयुक्त

 

लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

Pakur : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दुमका के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद दाडेल ने सोमवार को पाकुड़ समाहरणालय में सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने अधिकारिरों को राज्य की सीमा से जुड़े जिलों के चेकपोस्टों पर विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. इस संबंध में उन्होने चुनाव आयोग की गाइडलाइन की भी जानकारी दी. कहा कि चेकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच कर आर्म्स, ड्रग्स, शराब व मोटी रकम की आवाजाही पर सख्त रोक लगाएं. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर सीमावर्ती जिले पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, पश्चिम बंगाल के बीरभूम, मालदा व वर्धमान के जिला अधिकारी और वहां के एसपी के साथ बैठक हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर चर्चा की गई. संथाल परगना के डीआईजी संजीव कुमार सिंह ने अधिकारियों को दूसरे जिलों व राज्य में छुपकर रह रहे अपराधियों की सूची का आपास में आदान-प्रदान कर उनपर निगरानी रखने का निर्देश दिया. बैठक में दुमका, पाकुड़, साहिबगंज व पश्चिम बंगाल के कई जिलों के अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-agyarkund-public-representatives-protest-against-irregularities-in-abus-residence/">धनबाद

: अबुआ आवास में गड़बड़ी के खिलाफ एग्यारकुंड के जनप्रतिनिधियों का धरना 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही