Search

 
 
 

पाकुड़ : खुलेगा खेलो इंडिया सेंटर, बैठक आयोजित

 
जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने ओलंपिक संघ व एथलेटिक संघ के साथ बनायी योजना
Pakur : युवकों को खेल से जोड़ने व प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से पाकुड़ जिले में खेलो इण्डिया सेन्टर (KICS) खोला जाएगा. इस संबंध में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला ओलंपिक संघ व जिला एथलेटिक्स संघ के साथ बैठक की. मालूम हो कि झारखण्ड खेल प्राधिकरण की ओर से पाकुड़ में खेलो इण्डिया सेन्टर (KICS) खोलने का निर्देश मिला है. बैठक में सेंटर में बालक व बालिका एथलेटिक्स के नामांकन को चयन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया. यह समिति ट्रायल गेम आयोजित कर सुयोग्य खिलाड़ियों का चयन करेगी. चयन ट्रायल में 10 से 14 वर्ष आयु के बालक व बालिका भाग लेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689005&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : डीसी के निर्देश पर पीडीएस डीलर का लाइसेंस रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही