Search

 
 
 

पाकुड़ : कोलकाता ने सारजम बागान सिजुआ को एक गोल से हरा खिताब पर जमाया कब्जा

 

विधायक दिनेश ने विजेता व उपविजेता टीम को किया पुरस्कृत

Pakur : आदिवासी एवन गांवता क्लब की ओर से गोपालपुर में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेँट का फाइनल मुकाबला कोलकाता व सारजम बागान सिजुआ के बीच खेला गया. कोलकाता टीम ने सारजम बागान सिजुआ को एक गोल से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया. इससे पूर्व विधायक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया. मैच का आकर्षण दक्षिण अफ्रीकी मूल के खिलाड़ी रहे. प्रतियोगिता में झारखंड सहित बिहार, बंगाल, ओडिशा की कई नामी टीमों ने हिस्सा लिया. विधायक दिनेश मरांडी ने कहा कि फुटबॉल आदिवासियों का लोकप्रिय खेल है. राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए कटिबद्ध है. पुरस्कार वितरण समारोह में जिप सदस्य प्रियंका देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, सर्वजीत सिंह, पगान मुर्मू, पप्पू अंसारी, सनातन मुर्मू, कंचन हांसदा, मोनू हांसदा, वकील मुर्मू, सामुएल मुर्मू, छोटू मोमिन, भोला साहा, चंदन मंडल, मानिक मंडल, रामका हांसदा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-jmm-takes-out-justice-march-against-ed-action-on-hemant-soren/">साहिबगंज

: हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो ने निकाला न्याय मार्च 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही