Search

 
 
 

पाकुड़ : भारतरत्न विश्वेश्वरय्या से सीख लें, दक्ष अभियंता बनें - डीसी

 

पॉलिटेक्निक कॉलेज में “अभियंता दिवस” का भव्य आयोजन

Pakur : पॉलिटेक्निक कॉलेज पाकुड़ में भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की जयंती व अभियंता दिवस के अवसर पर अभियांत्रिकी एवं विज्ञान पर आधारित दो दिवसीय मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने दीप जलाकर व भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या को पुष्पांजलि अर्पित कर किया. छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का विकास चाहे जिस क्षेत्र का हो एक अभियंता ही साकार करता है.  छात्रों के बनाये मॉडल्स की सराहते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान में अध्ययनरत छात्र आने वाले समय में पाकुड़ जिला व इस पॉलिटेक्निक का नाम पूरे विश्व में रौशन करेंगे. उपायुक्त ने स्टूडेंट्स की प्रतिभा को बाहर लाने और अपने विचारों को मन से बाजार तक लाने के लिए पहल करने के लिए पॉलिटेक्निक की सराहना की.

प्रस्तूत किए गए 40 मॉडल

कॉलेज के छात्र तथा पाकुड़ के अन्य स्कूलों के छात्रों ने मिलकर कार्यशाला में लगभग 40 से अधिक जीवंत व ज्ञानदायक मॉडल की प्रदर्शनी कर अपने ज्ञान का अद्भुत परिचय दिया. संस्थान के निदेशक अभिजीत कुमार व शाशि निकाय की सदस्य रेणुका यशश्वी ने ऑनलाइन जुड़कर यहां के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को आगे बढ़ने को प्रेरित किया. कहा कि एक सफल इंजीनियर बनने के लिए श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के नक्शेकदम पर चलने और समाज के कल्याण के लिए अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग करने का दृढ़ संकल्प लें. इस मौके पर निखिल चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन सहित सभी शिक्षकगण व संस्थान के विद्यार्थी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-two-day-sports-competition-concludes-with-prize-distribution/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही