Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी जानकारी

Pakur : झालसा रांची के निर्देश पर और ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर (मोबाइल वैन) का समापन 29 अप्रैल को हो गया. शिविर में डालसा की सचिव शिल्पा मुर्मू ने दूरदराज से आए जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं और ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं व ग्रामीणों से अपने-अपने इलाके में प्राधिकार की ओर नि:शुल्क उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में जागरूकता फैलाने की भी अपील की. लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ नुकुमुद्दीन शेख ने डालसा की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कानूनी सहायता जैसे आपदा, हिंसा, बाढ़, सूखा, भूकंप, औद्योगिक आपदा के शिकार विकलांग व्यक्ति,हिरासत में लिए गए व्यक्ति, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वाद, श्रम विवाद, पानी व बिजली बिल समेत लोक अदालत में निपटारा किए जाने वाले अन्य मामलों की कानूनी जानकारी दी. शिविर में सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल के गंगाराम टुटू ने भी लोक अदालत में निःशुल्क निपटाए जाने वाले मामलों की जानकारी दी. मौके पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के संजीव कुमार मंडल, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अजफर हुसैन विश्वास, पीएलवी समेत जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622049&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: बंगाली एसोसिएशन झारखंड का केंद्रीय अधिवेशन कल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही