Search

 
 
 

पाकुड़ : प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को दी गई कानूनी जानकारी

 

100 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत चलाया गया अभियान

Pakur : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 26 सितंबर को जिला जज बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर डालसा सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में रहसपुर पंचायत से प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को कानूनी जानकारी दी गई. इसी दौरान पंचायत रहसपुर, मनिरामपुर, नवादा, गांधाईपुर समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान सह आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में लगभग 12 सौ लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम, पीड़ित मुआवजा, समेत अन्य कानूनी जानकारी दी गई. कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर विशेष प्रकाश डाला गया. पीएलवी कमला राय गांगुली ने कहा कि महिला को सामाजिक व राजनीतिक अधिकार, वित्तीय सुरक्षा, न्यायिक शक्ति सहित वे सारे अधिकार मिलना चाहिए, जो पुरुषों को प्राप्त हैं. मैनुल शेख ने कहा कि अधिकार पाने के लिए महिला को सशक्त व शिक्षित होना जरूरी है. कार्यक्रम में पिंकी मंडल, सायेम अली, उत्पल मंडल, याकूब अली, नीरज कुमार राउत समेत पंचायत के लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/cricketer-saurabh-tiwari-reached-deoghar-worshiped-in-baba-temple/">यह

भी पढ़ें:  देवघर पहुंचे क्रिकेटर सौरभ तिवारी, बाबा मंदिर में की पूजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही